फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gram Panchayat level sports competitions will also

ग्राम पंचायत स्तर पर भी होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

Sat, 04 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sat, 04 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग 10 से 15 जुलाई तक जिले की हर ग्राम पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। शासन के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में खुशी है।

विज्ञापन


सीडीओ हिमांशु ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं न करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधानों से विभाग के कर्मचारियों को हरसंभव मदद करने को कहा। बीडीसी सभागार में बीडीओ गोविंद सिंह बोरा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
विज्ञापन


बीडीओ ने कहा कि निदेशक युवा कल्याण विभाग ने 10 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश के हर ग्राम पंचायत में एक दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने का फरमान जारी किया है। प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर वर्ग की होंगी। प्रतियोगिता ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए गांव के स्कूल के प्रधानाध्यापक सहयोग करेंगे। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए महिला मंगल दलों, नवयुवक मंगल दल, वन पंचायत सरपंचों का भी सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में बीईओ आकाश सारस्वत, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, बलवंत भंडारी, रंजीत डसीला, बसंत नेगी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed