{"_id":"5c1d282ebdec2256fa268748","slug":"gopa-and-neema-will-face-direct-competition-in-the-main-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख पद पर गोपा व नीमा में होगा सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख पद पर गोपा व नीमा में होगा सीधा मुकाबला
Fri, 21 Dec 2018 11:21 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करती भाजपा प्रत्याशी नीमा धपोला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेस की गोपा धपोला व भाजपा की नीमा धपोला के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका विस्तार के बाद बागेश्वर ब्लाक में दुबारा चुनाव की स्थिति बनी है।
शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से कार्यवाहक प्रमुख गोपा धपोला ने नामांकन कराया। नामांकन में उनके साथ जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, विक्रम नगरकोटी, आलम सिंह मेहरा, वंशीधर कांडपाल, दीपक कांडपाल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, भगत रावल आदि थे। भाजपा की ओर से नीमा धपोला ने नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल व चंदन राम दास, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, कमल टम्टा, रवि करायत, भूपाल सिंह आदि थे। रिटर्निंग आफीसर एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि 24 दिसंबर को मतदान तथा उसी दिन मतगणना होगी।
35 मतदाता करेंगे मतदान
बागेश्वर। नगर पालिका विस्तार के बाद नगर के आस पास पांच सदस्यों की सदस्यता समाप्त होने के बाद उपचुनाव में 35 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बागेश्वर ब्लाक में कुल 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित थे। निकाय विस्तार में ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा सहित पांच सदस्यों की सदस्यता खत्म होने से अब कुल 35 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कांग्रेस व भाजपा ने पर्याप्त संख्या के साथ जीत का दावा किया है।