फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gomti bridge hit the bulls clash jam

सांड़ों की भिड़ंत से गोमती पुल पर लगा जाम

Sat, 05 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gomti bridge hit the bulls clash jam
सांड़ों की भिड़ंत से गोमती पुल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बागेश्वर नगर के व्यस्ततम गोमती पुल के पास दो लावारिस सांड़ आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में एक गाय का पैर टूट गया। इस दौरान आधा घंटे का जाम लग गया। राहगीरों में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों द्वारा लाठी, डंडों से सांड़ों को खदेड़ने के बाद यातायात बहाल हुआ।

विज्ञापन


शनिवार को दिन में करीब एक बजे गोमती पुल के पास दो सांड़ भिड़ गए। इन सांड़ों की लड़ाई में एक गाय के सड़क पर गिरने से पैर टूट गया। व्यस्ततम सड़क में सांड़ों की लड़ाई से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। वाहनों का संचालन ठप होने से तहसील रोड, एसबीआई बैंक की ओर जाम लग गया।
विज्ञापन


स्थिति को देेखते हुए आसपास के दुकानदारों ने लाठी, डंडे लेकर सांड़ों को भगाया। करीब आधा घंटे बाद ही स्थिति सामान्य हुई। लोगों की सूचना पर पशु अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों ने घायल गाय का उपचार किया। इससे पहले भी यहां सांड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद लावारिस छोड़े गए सांड़ों, गायों को गोसदन नहीं पहुंचाया गया है। नगरपालिका ने पहले नगर में घूमने वाले जानवरों को गो सदन बाजपुर भेजा था। इसके बावजूद लावारिस पशुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। नगरवासियों ने पालिका से नगर में घूमने वाले जानवरों को खोड़ में डालने और गाय, बछड़ों को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed