{"_id":"62b8ad7588c4c05ae43ce810","slug":"girl-child-murdered-after-raped-bageshwar-news-hld467164334","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : दुष्कर्म के बाद मार डाला था मासूम को, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : दुष्कर्म के बाद मार डाला था मासूम को, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस ने जिले के सातरतबे में नाले में मिले नेपाली मूल की मासूम के शव मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
18 जून को सातरतबे गांव के नाले में दो वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। मूल रूप से नेपाल निवासी ने 19 जून को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 जून को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी दो वर्षीय बच्ची को कमरे में सुलाकर मजदूरी करने चला गया था। वापस आने पर कमरे में बच्ची नहीं मिली।
आसपास ढूंढने पर बच्ची का शव कमरे से 200 मीटर दूर नाले में मिला। बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली में आईपीसी की धारा 302/201 के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना निरीक्षक इंद्रजीत के सुपुर्द की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की दो टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में रतबे निवासी धीरज तिवारी की संलिप्तता सामने आई। धीरज तिवारी बच्ची के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। घटना के दिन भी उसने उक्त महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दो वर्षीय बच्ची के साथ भी दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाईं गईं।
पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी धीरज तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक इंद्रजीत, एसआई खुशवंत सिंह, एसआई निधि शर्मा, एसआई सुरभि राणा, एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और कांस्टेबल शामिल थे।