फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   GIC Sanz, Sngadh teachers vacancies

जीआईसी सैंज, सनगाड़ में शिक्षकों के पद खाली

Wed, 19 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज सनगाड़ में शिक्षकों के अधिकतर पद खाली हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जीआईसी सैंज के अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्याओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


जीआईसी सैंज के अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या को बताया कि शिक्षकों के पद खाली होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस बारे में त्वरित समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन


मुलाकात करने वालों में ग्राम प्रधान नंदन सिंह, पीटीए के अध्यक्ष शिवलाल, बीडीसी सदस्य गोपाल दत्त भट्ट, खीम सिंह, भुवन सिंह, कैलाश कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सनगाड़ के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पहले वहां हाईस्कूल तक की कक्षाएं थी। इसी सत्र से उच्चीकरण हुआ है। अब 11वीं की कक्षाएं चल रही हैं।

 कक्षाओं को एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी प्रवक्ता नहीं भेजे गए हैं। एलटी में हिंदी, विज्ञान, व्यायाम शिक्षक का पद पहले से ही खाली हैं। इंटर कक्षाओं में पढ़ाई को लेकर छात्र, अभिभावक चिंतित हैं।


बिजली, पानी, चहारदीवारी का भी अभाव है। ग्रामीणों ने कॉलेज में शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गोपाल सिंह, मंगल सिंह, ललित सिंह, गोविंद सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed