{"_id":"651a6071e4263a5710b250f8da19d127","slug":"gic-is-seeking-to-appoint-a-teacher-at-bajirot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बाजीरोट में शिक्षक नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बाजीरोट में शिक्षक नियुक्त करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी बाजीरोट में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। जिससे इस सत्र में भी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि बाजीरोट में राजकीय हाईस्कूल का इंटर में उच्चीकरण पिछले साल हो गया था। यहां शिक्षकों के नौ पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया है। पंद्रह जुलाई तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो अभिभावक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में प्रधान भगवान भंडारी, नवीन जोशी, राजेंद्र भंडारी, भूपाल सिंह पिलखवाल, कुंदन बिष्ट, धीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, शांती देवी, मथुरा राम आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन