फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ghingrutola as well as other forests caught fire

घिंघरूतोला के साथ ही तमाम जंगलों में आग से वनस्पति राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Ghingrutola as well as other forests caught fire
बागेश्वर के घिंघारुतोला के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रातभर कांडा के घिंघारूतोला का जंगल धधकता रहा कपकोट और दुगनाकुरी के जंगलों में भी आग लगने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम घिंघरूतोला के सड़क से सटे जंगल में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी राह चलते व्यक्ति ने पिरूल में जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी होगी या किसी अराजक तत्व ने जंगल में आग लगाई होगी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर शाम आग पर काबू पाया। आग से काफी बड़े हिस्से में वनस्पति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बुधवार को कपकोट वन रेंज के कई जंगलों में आग लगी रही। आग से पेड़, पौधों के साथ ही बहुमूल्य वनस्पति को नुकसान पहुंचा है। जंगल में आग लगने की सूचना पर वन विभाग की टीमें जंगलों में पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी बड़े हिस्से में आग लगने के कारण उस पर काबू पाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आग नहीं बुझाई जा सकी थी। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि शीतकाल से अब तक जंगलों में आग लगने की 161 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें शीतकाल की 31 घटनाएं हैं। अब तक 232 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तत्परता के साथ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध से कम हुई दृश्यता
बागेश्वर। जंगलों में लग रही आग से एक बार फिर वातावरण में धुंध छा गई है। हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। दृश्यता काफी कम हो गई है। धुएं के कारण आंखों में जलन की शिकायत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed