फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ghanghali-Kulaun motorway turns into potholes, villagers angry

Bageshwar News: घांघली-कुलाऊं मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में रोष

Sat, 14 Feb 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ghanghali-Kulaun motorway turns into potholes, villagers angry
गरुड़ (बागेश्वर)। घांघली-कुलाऊं-ग्वालदम मोटरमार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। करीब 15 किमी लंबे मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

मोटर मार्ग से कुलाऊं हरीनगरी, घेटी, स्याली, छटिया समेत कई गांव जुड़े हैं। प्रतिदिन स्कूली बच्चे, कर्मचारी, मरीज और ग्रामीण इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व ही सड़क पर डामरीकरण कराया गया था जो कई जगह पर उखड़ गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्य, तारा सिंह, विद्याप्रकाश और रमेश सिंह ने सड़क की तत्काल मरम्मत और डामरीकरण की मांग की। जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। लोनिवि के अवर अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जल्द ही स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढों को भरने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed