फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Get the benefit of PM Kisan Yojana to farmers on time: DM

किसानों को समय पर दिलाएं पीएम किसान योजना का लाभ-डीमए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Get the benefit of PM Kisan Yojana to farmers on time: DM
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों को समय पर लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। कलक्ट्रेट में शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर किसानों की समस्याओं को सुलझाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कृषि अधिकारी बीपी मार्य को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। 18 फरवरी 2020 को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना प्रारंभ हुए लंबा समय बीतने के बाद भी एक मजबूत रणनीति के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने पीएम किसान योजना के तहत बचे हुए लाभार्थियों की ग्रामवार सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों को भेजने को कहा। उन किसानों की सूची भी तैयार करने को भी कहा जिन्हें बैंक खाते और आधार कार्ड में गड़बड़ी के चलते योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों से योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 10 दिनों के भीतर भूमि संबंधी दस्तावेज संबंधित पटवारी, नायब तहसीलदार अथवा तहसील कार्यालयों में जमा करने को कहा है। बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, तहसीलदार नवाजिश खलीक, तहसीलदार मैनपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed