{"_id":"595147d64f1c1bc6658b470e","slug":"gather-the-ssb-gypsy-and-pickup-vehicle-in-kanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा में एसएसबी की जिप्सी और पिकप वाहन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा में एसएसबी की जिप्सी और पिकप वाहन भिड़े
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
कांडा के समीप भिड़े वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर-चौकोड़ी मोटर मार्ग में सोमवार को एसएसबी की जिप्सी और पिकप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एसएसबी जवान को हल्की चोट आई है। बीच सड़क में भिड़ंत के कारण कुछ समय तक वाहनों का संचालन बंद रहा। बाद में कांडा थाने से मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अपराह्न लगभग तीन बजे कांडा और विजयपुर के बीच में एसएसबी की जिप्सी संख्या यूके 04जीए 0293 और पिकप संख्या यूके 04 सीए 0859 वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद जिप्सी सड़क किनारे लगी स्टील की रेलिंग से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
रेलिंग नहीं होने पर वाहन खाई में गिर सकता था। इस दुर्घटना में एसएसबी के चालक अजय कुमार के मुंह में हल्की चोट आई। घायल जवान का सीएचसी कांडा में उपचार किया गया। सूचना पर एसओ कपकोट केएस रावत ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इस मामले में शाम तक पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन