फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda suffered damage to 65 houses

गरुड़ में 65 मकानों को पहुंचा नुकसान 

Tue, 24 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 24 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Garuda suffered damage to 65 houses
तूफान से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अंधड़ से गरुड़ तहसील क्षेत्र में 65 मकानों को नुकसान पहुंचा है। लोहागड़ी में एक मकान ध्वस्त हो गया। प्राथमिक विद्यालय दरड़ा की छत उड़ गई। तैलीहाट में चार मकान टूट गए। सिल्ली में तीन व आणां में दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। लखनी में अंधड़ से चार परिवार प्रभावित हो गए। मेलाडुंगरी में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

इनमें से दो परिवारों को कोटभ्रांमरी मंदिर के पास बने सांस्कृतिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य प्रभावित परिवारों को संबंधित गांवों के ही पंचायत घरों में शिफ्ट कर दिया गया है। भारी वर्षा के कारण गरुड़ को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजना भी ध्वस्त हो गई है। इससे गरुड़ क्षेत्र में जल संकट बना हुआ है। पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इधर, एसडीएम आरएस बिष्ट, तहसीलदार बीएस कुमल्टा और कानूनगो गोपाल सिंह राजस्व विभाग के कर्मचारी क्षति के आकलन में जुटे हैं। एसडीएम ने बताया कि अभी तक प्रभावित 13 परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed