{"_id":"583dcd724f1c1b2d1ede6337","slug":"garuda-in-the-training-given-to-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व विकास ट्रेनिंग हेड टीचर्स की क्षमता में वृद्वि करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतृत्व विकास ट्रेनिंग हेड टीचर्स की क्षमता में वृद्वि करेगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ में शिक्षकों को दी ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। न्यूपा संस्था की ओर से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कार्यालय में शिक्षकों की नेेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डायट बागेश्वर के डॉ. प्रेम मावड़ी ने कहा कि नेतृत्व विकास क्षमता विकास प्रशिक्षण हेड टीचर्स के नेतृत्व विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षण स्कूलों के विकास में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
डॉ. मावड़ी ने कहा कि टीचर्स में नेतृत्व विकास की क्षमता होना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के सभी हितधारकों से स्कूल के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षण हरी दत्त जोशी ने हेड टीचर्स से सभी सहयोगी शिक्षकों के साथ मिलकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
कार्यशाला का संचालन करते बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर रमेश लोहनी, रमेश जोशी, नीरज पंत, महेश पंत, रमेश उपाध्याय, जीवन दोसाद, दलीप भाकुनी, अनीता बाफिला, चंपा कोरंगा, ऊषा पांडे, हेमंती बिष्ट, विमला टम्टा, निर्मल बोरा आदि ने चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन