फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda in rural water crisis deepens

गरुड़ के गांवों में गहराया पेयजल संकट

Tue, 16 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garuda in rural water crisis deepens

गोमती और गरुड़ गंगा का जलस्तर गिरने से तहसील क्षेत्र के 36 से अधिक गांवों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे ग्रामीण नदियों का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पर्यटक नगरी कौसानी के होटल मालिक गोमती नदी से टैंकर से पानी ले जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


भीषण गर्मी पड़ने से गरुड़ गंगा में पांच, गोमती में आठ क्यूसेक पानी रह गया है। दोनों नदियों का जलस्तर घटने से देवनाई घाटी के कोलतुलारी, थाकला, रणकुणी, बंतोली, पोखरी, ग्वालदे, हरबगड़, मन्यूड़ा, भकूनखोला, बैजनाथ, तैलीहाट, ग्वाड़ पजेना, गढ़सेर सहित 36 से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण गरुड़ गंगा, गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। तपिश बढ़ने से अधिकांश गांवों के नौले सूख गए है। जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि पिछले वर्ष जून में गरुड़ गंगा में 6, गोमती में 10 क्यूसेक पानी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पर्यटक नगरी कौसानी को पानी की सप्लाई करने वाली योजना के स्रोत में पानी काफी कम हो गया है। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि सीजन पीक है। होटल मालिक गोमती, कोसी से टैंकर से पानी मंगाने को मजबूर है।


पर्यटक नगरी कौसानी में सीजन पीक पर है। होटलों में बोतल पानी रिकार्ड मात्रा में बिक रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि अधिकांश पर्यटक बोतल बंद पानी की मांग कर रहे है। उन्होंने पर्यटकों, होटल मालिकों से प्लास्टिक, पालीथिन का मार्ग में न फेंकने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed