{"_id":"581e1fa14f1c1b452b435cc8","slug":"garuda-college-nss-camp-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ कॉलेज का एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ कॉलेज का एनएसएस शिविर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ कॉलेज का एनएसएस शिविर शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। महाविद्यालय गरुड़ के एनएसएस के बच्चों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय गागरीगोल में शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि मोहन जोशी ने कहा कि एनएसएस से समाज सेवा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। साहित्यकार जोशी ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा धर्म नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने को कहा। विशिष्ट अतिथि एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने शिविरार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। दूसरों की मदद और रचनात्मक कार्य में भागीदारी करने वालों को हर क्षेत्र में सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने शिविरार्थियों से सात दिन के शिविर में एक नई सोच के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा। व्यसन मुक्त समाज के अध्यक्ष और अधिवक्ता डीके जोशी ने हर व्यक्ति से व्यसनों से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश, संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव प्रकाश राय ने किया। वहां डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. हेम चंद्र दुबे, नंदन सिंह नेगी, अखिल जोशी, डॉ. महेश कुमार, डॉ. संगीता, अब्दुल, दीपक खुल्बे, विमला आदि ने विचार रखे।