{"_id":"623cbcf17e79180f5501db2b","slug":"garbaje-van-kicks-off-bageshwar-news-hld457307220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने जैविक, अजैविक कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने जैविक, अजैविक कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन रवाना किया
विज्ञापन
बागेश्वर में कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाते पालिकाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर नगरपालिका ने जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए वाहन क्रय किया है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बृहस्पतिवार को वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में बागेश्वर नगरपालिका की रैंक 362 और राज्य में 13वीं है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन क्रय किया गया है। वाहन के जरिये जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग लिया जाएगा।
सरयू घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाएगाप्रशासन
बागेश्वर। सरयू और गोमती नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिला प्रशासन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेेगा। 26 मार्च को सरयू नदी घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नदियों को स्वच्छ रखने के इस मिशन में नदी किनारे के निकाय प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को भी स्वच्छता समिति से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गठित जिला गंगा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए डीएम विनीत कुमार ने कहा कि सरयू और गोमती आगे चलकर गंगा नदी में मिलती है। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत इन्हें प्रदूषण मुक्त कर जीर्णोद्धार किया जाना है। शनिवार सुबह आठ बजे नुमाइशखेत से सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता जागरूकता रैली निकालेंगे। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम सीएस इमलाल, ईओ सतीश कुमार आदि थे।