फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganga Dussehra festival celebrated with simplicity

सादगी से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra festival celebrated with simplicity
बागेश्वरके बागनाथ मंदिर में लगाए गए दशहरा द्वार पत्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गंगा के धरती पर अवतरण और जल संरक्षण का प्रतीक पर्व दशहरा जिले में सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने वज्रपात, अग्नि और दैवी आपदा से घर की रक्षा की कामना के लिए देहरी, दरवाजों पर मंत्र लिखित दशहरा पत्र चिपकाए। मंदिरों में पूजा, अर्चना कर भगवान से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर गंगा के पावन जल से स्नान, गंगा पूजन और दान का विशेष महत्व माना गया है। हालांकि जिले में इस वर्ष कोरोना और खराब मौसम के कारण सरयू स्नान और पूजा, अर्चना करने वालों की संख्या बेहद कम रही। सीमित संख्या में भक्तों और मंदिर समिति के सदस्यों ने सरयू नदी की पूजा, अर्चना की। बाबा बागनाथ का जलाभिषेक कर मंदिर में दशहरा पत्र लगाए। अधिकतर लोगों ने घरों पर रहकर ही सादगी के साथ गंगा दशहरा पर्व मनाया।
विज्ञापन

घर के बुजुर्गों और महिलाओं ने परिवार की सुरक्षा के लिए देहरी और दरवाजों पर दशहरा द्वार पत्र लगाए। मां गंगा की पूजा, अर्चना की गई। पर्यावरण प्रेमियों ने दशहरा पर्व पर जल संरक्षण का संकल्प लिया। पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि वैदिक मंत्रों से अभिरक्षित दशहरा पत्र को दरवाजे पर लगाने से घर और परिवार के लोग सुरक्षित रहते हैं। सनातन धर्म में गंगा को मां का स्थान हासिल है। इस दिन गंगा स्नान, पूजन और दान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed