फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganesh Festival in the city and Biluna

नगर और बिलौना में गणेश महोत्सव शुरू

Fri, 18 Sep 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Fri, 18 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

नगर गणेश पूजा कमेटी की ओर से पौराणिक बागनाथ मंदिर परिसर और पूजा कमेटी की ओर से बिलौना गांव में गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए सिद्धि विनायक की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की गई।

विज्ञापन


बागनाथ मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि चंदन राम दास और नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया। गायत्री परिवार के बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


विधायक दास ने कमेटी को साज सज्जा के लिए अपनी निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, गौरव कठायत,आलोक साह, पुष्कर किरमोलिया, देवेंद्र अधिकारी, गोविंद जगाती, किसन सोनी, नवीन रावल, भगत रावल, कमल साह, धीरज मेहरा, अमित रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील सोनी और उनकी पत्नी मुन्नी सोनी यजमान की भूमिका निभा रहे हैं। उधर बिलौना में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार और उनकी पत्नी कुंती परिहार ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुुग्ध कर दिया। पंडित भुवन कांडपाल ने वैदिक मंत्रों से गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।


यहां पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया, पूर्व जिला जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सुयाल, हरीश सुयाल, रणजीत बोरा, हयात सिंह आदि थे। मुख्य यजमान की भूमिका खीमानंद जोशी और उनकी पत्नी मीना जोशी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed