फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gagarball can be made a separate Gram Panchayat

गागरीगोल को अलग ग्राम पंचायत बनाया जाए

Wed, 19 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gagarball can be made a separate Gram Panchayat
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गागरीगोल क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गागरीगोल राजस्व गांव को मन्यूड़ा ग्राम पंचायत से अलग कर पृथक ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग मुखर हो गई है। गागरीगोल के लोगों ने इस मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 


जिला मुख्यालय पहुंचे गागरीगोल गांव के लोगों ने कहा कि गागरीगोल और सिलंगटीट में लगभग 105 परिवार रहते हैं। इनकी जनसंख्या 400 है। मन्यूड़ा के बड़ी ग्राम पंचायत होने से सभी तोकों में समुचित विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। गांव की भौगोलिक स्थिति के अनुसार विकास कार्यों के लिए गागरीगोल को अलग ग्राम पंचायत बनाया जाना जरूरी है। अलग ग्राम सभा बनने के बाद ही विकास कार्यों में तेजी आएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गागरीगोल को अलग ग्राम पंचायत बनाने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में शिव राम, गोपाल राम, पूरन लाल, आनंद राम, लीला प्रसाद, कमला देवी, गोविंद राम, हरीश राम, बसंत राम, दीपक राम, अशोक कुमार, भोला भट्ट, प्रकाश राम, धनी राम, मोती राम, मोहन प्रसाद, कैलाश प्रसाद, शिव राम, भुवन राम आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed