{"_id":"5a52519f4f1c1bee6a8b8238","slug":"fury-against-demolition-of-demolished-roads-and-gulls","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त सड़क और गूल की मरम्मत नहीं होने से रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त सड़क और गूल की मरम्मत नहीं होने से रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक में रोष जताते कठपुड़ियाछीना संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति के बैनर तले रीठागाड़ के गैरीगाड़ में क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। इसमें कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने की मांग उठाई गई। साथ ही वर्षाकाल में ध्वस्त सड़कों और सिंचाई गूलों का सुधार नहीं किए जाने पर रोष जताया गया।शिवराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कठपुड़ियाछीना ब्लॉक की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके अलावा लोगों ने बरसात में ध्वस्त सड़कों, सिंचाई गूलों और बिजली की लाइनों का सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि रीठागाड़ क्षेत्र में पेयजल लाइनों का सुधार नहीं होने से उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, हरीश चंद्र, लक्ष्मण सिंह साही, महेंद्र प्रसाद, भगवत सिंह राणा, महेश चंद्र मिश्रा, सोबन राम, नंदन सिंह, सुंदर सिंह, बचे सिंह, पूरन सिंह, खीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन