{"_id":"652aed6a1c2f575134084c14","slug":"fund-for-karmi-baghar-road-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2039-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कर्मी-बघर-ढोक्टी सड़क का निर्माण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कर्मी-बघर-ढोक्टी सड़क का निर्माण होगा
Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शासन ने कर्मी-बघर-ढोक्टी गांव मोटर मार्ग के दूसरे चरण के कार्य के तहत किमी छह से 10 तक नवनिर्माण कार्य के लिए एक करोड़ अठारह लाख रुपये मंजूर किए हैं। लोनिवि कपकोट के एई जीबी जोशी के अनुसार निर्माण कार्य की निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ठेकेदार से अनुबंध होने के बाद एक साल की अवधि में सड़क का काम पूरा हो जाएगा।
तीन क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत होगी
बागेश्वर। जिला पंचायत ने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त तीन पुलिया की मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है। जिला पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गैरखेत के मल्ला पैदल गधेरे में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिए पांच लाख बारह हजार रुपये, गैरखेत के ही जरगाड़ गधेरे में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत और सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए छह लाख एक हजार रुपये, ढोक्टीगांव के अखराड़ी तोक में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिए नौ लाख अठहत्तर हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला पंचायत बसंती देव के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होने के दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।
जीआईसी बदियाकोट में बनेगा बालिका शौचालय
बागेश्वर। राज्य वित्त मद से जीआईसी बदियाकोट में बालिका शौचालय के साथ कई कार्यों को मंजूरी मिली है।
जिला पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बदियाकोट में पांच लाख रुपये से बालिका शौचालय का निर्माण किया जाएगा। राज्य वित्त मद से भनारकोट में सामुदायिक स्थल विकास के लिए पांच लाख रुपये मंजूर हुए हैं। कांडा में सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए पांच लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। शामा बड़ी पन्याली के आंगनबाड़ी भवन मरम्मत और आदर्श विद्यालय के मरम्मत कार्य के लिए भी पांच लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। स्वर्गीय सोबन सिंह जीना बहुउद्देशीय सभागार बागेश्वर के लेखा कार्यालय में टिनशेड निर्माण और रंग-रोगन के लिए साढ़े चार लाख रुपये मंजूर हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि उक्त कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर होने के तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।