फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fraud In Post Office Gairar

गैराड़ पोस्टआफिस के दस्तावेजों में खाते खोले बगैर गोल कर दी रकम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fraud In Post Office Gairar
बागेश्वर। गैराड़ के शाखा डाकघर में घपलेबाजी के मामले में नया खुलासा हुआ है। शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर ने पोस्टआफिस के दस्तावेजों में बगैर खाते खोले ही लोगों को फर्जी खाता संख्या दे दिए और रकम खुद हड़पता रहा। घपलेबाजी की करीब 90 प्रतिशत जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन

मई के मध्य में गैराड़ शाखा डाकघर में खातों में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। मामला सामने आने के बाद डाक विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी। मामले की जांच कर रहे पोस्टल निरीक्षक डीएस पांगती ने पोस्टआफिस के खातों में गड़बड़ी की बात स्वीकार की थी। शुरूआती जांच में घपलेबाजी की पुष्टि होने पर गैराड़ शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर आनंद सिंह के खिलाफ नो वर्क नो पे की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को पोस्टल निरीक्षक डीएस पांगती एक बार फिर दस्तावेजों की जांच के लिए गैराड़ पहुंचे थे। डाक निरीक्षक पांगती ने बताया कि जांच में चार मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनका पोस्टआफिस के दस्तावेजों में कोई उल्लेख नहीं है। पोस्टमास्टर ने चार लोगों के पोस्टआफिस में खाते नहीं खोले। उनको फर्जी खाता नंबर दे दिया। उन लोगों से ली गई रकम स्वयं डकारता रहा। लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपये पोस्टमास्टर ने हड़पे हैं। डाक निरीक्षक ने बताया कि दो अन्य मामले भी ऐसे सामने आए हैं। ये दो लोग पोस्टमास्टर के परिवार के ही हैं। उनका आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक निरीक्षक ने बताया कि पोस्टआफिस में जिन लोगों के खाते खुले हैं, उनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। उनमें पूरी रकम जमा है। घपलेबाजी बगैर खाता खोले रकम हड़पने की है। पांगती ने यह भी बताया कि पोस्टमास्टर ने लोगों से ली गई रकम अपने भाई के इलाज में लगाने की बात स्वीकार की है। डाक निरीक्षक का कहना है कि घपलेबाजी की 90 फीसदी जांच कर ली गई है। जांच पूरी होते ही रिपोर्ट एसपी पोस्टल अल्मोड़ा को भेजी जाएगी। एसपी के स्तर से ही पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed