फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four People detained by Police

बिना सत्यापन के कपड़े बेचने वाले बाहरी लोगों पर कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four People detained by Police
कपकोट में बिना सत्यापन कराए इसी वाहन से कपड़े बेच रहे थे पकड़े गए आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। बाहरी प्रदेशों से पहाड़ों में आकर बिना सत्यापन कराए कपड़े बेच रहे चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। क्षेत्रीय युवाओं की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बाहरी राज्यों से आए लोगों से अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बाहरी प्रदेशों से आए लोग मिनी ट्रक में सामान लेकर घूम रहे थे। वह गांव-गांव जाकर कंबल, चादर, तकिया सहित अन्य कपड़े बेच रहे थे। क्षेत्रीय युवाओं ने उनकी गतिविधि को लेकर पुलिस को सूचित करते हुए अवैध रूप से सामान बेचने की शिकायत की। पुलिस की जांच में चारों लोगों के बिना सत्यापन कराए क्षेत्र में व्यापार करने का खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अवैध रूप से सामान बेच रहे मो. फारूख, बाबू हुसैन, अकब सिंह और नाजी हसन चारों निवासी मोहनपुर, मुरादाबाद का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। हालांकि जिस वाहन पर सामान बेच रहे थे, उसके सभी दस्तावेज सही पाए गए थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस बाहरी प्रदेशों से आकर अवैध रूप से यहां रहने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। अगर कोई अवैध रूप से रहते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed