फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four hundred fish died in the pond, affected people demanded compensation.

Bageshwar News: तालाब में मर कई चार सौ मछलियां, प्रभावित ने मांगा मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Four hundred fish died in the pond, affected people demanded compensation.
बागेश्वर। चचई गांव के मछली पालक के तालाब में पाली गई मछलियां अज्ञात कारणों से मर गईं। मछली पालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर विभाग से मारी गई मछलियों का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में ग्रामीण ने बताया है कि वह चचई गांव के ग्राम प्रधान दीवान राम पुत्र केशर राम हैं। मछली से उनकी आजीविका चलती थी। तालाब में 400 मछलियां थी, सब मरी पड़ी हैं। वह कहते हैं कि विभाग को सूचना दी गई है। ऐसे तो मैं भी हार नहीं मानूंगा। फिर से बीज डालूंगा। अगर फिर भी मछलियों को मारा गया तो फिर यह काम ही छोड़ दूंगा। हालांकि मछलियां कैसे मरी इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षण मनोज मियान ने बताया कि मछली पालक को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए सीड दिए जाएंगे। हालांकि मछलियों के मरने पर किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed