फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   four died.

चौथे छात्र का भी शव मिला, गमगीन माहौल में हुई चारों छात्रों की अंत्येष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
four died.
गोगिना में किशोरों की मौत पर बिलखते परिजन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गोगिना में गधेरे में नहाते समय डूबे चौथे छात्र विक्रम का शव भी मंगलवार को बरामद कर लिया गया। चारों छात्रों की बागेश्वर के सरयू और गोमती संगम में गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। डीएम विनीत कुमार के निर्देश पर चारों का गांव में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम किया। सरयू घाट में चारों मृतकों की एक साथ चिता जली तो माहौल बेहद गमगीन हो उठा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर गोगिना के पर्थीरौली में गोगिना गांव के अजय सिंह (16) पुत्र नारायण सिंह रौतेला, अभिषेक सिंह (17) पुत्र त्रिलोक सिंह, सुरेश सिंह उर्फ पंकज (15) पुत्र दुर्गा सिंह टाकुली, विक्रम सिंह (14) पुत्र नारायण सिंह दानू गोगिना की पर्थीरौली में नहा रहे थे। अचानक तीनों पर्थीरौली में बने चालाब में डूब गए। काफी देर तक किशोरों के घर न लौटने पर गांव के लोग खोजबीन के लिए गए तो उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले। गांव के लोगों ने तालाब में रेस्क्यू अभियान चलाकर अजय, अभिषेक, सुरेश को तालाब से निकाला।
विज्ञापन

तब तक तीनों की मृत्यु हो गई थी। विक्रम का कोई पता नहीं चला। रात में एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम पारितोष वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार पूजा शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों और खोज, बचाव दल ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाया। गांव के लोगों ने विक्रम के शव को तालाब से करीब बीस मीटर नीचे झाड़ियों से खोज निकाला बताया जा रहा है कि रात में गोगिना क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। पर्थीरौली का बहाव तेज होने के कारण विक्रम का शव बह गया था। मंगलवार को बागेश्वर के श्मशानघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गोगिना की ग्राम प्रधान शीतल रौतेला, पान सिंह रौतेला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होनहारों की असमय मौत ने लोगों को झकझोरा
बागेश्वर। गोगिना गांव के चार होनहार किशोरों की असमय मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया। किशोर अजय, अभिषेक और सुरेश हल्द्वानी में पढ़ाई करते थे। विक्रम राजकीय हाईस्कूल गोगिना में पढ़ता था। चारों किशोरों को काफी होनहार माना जाता था। अजय , अभिषेक और सुरेश ग्रीष्मकालीन अवकाश पर गांव आए थे। अजय और अभिषेक चचेरे भाई थे और दोनों घर के एकलौते चिराग थे। सुरेश माता-पिता का एकलौता बेटा था। विक्रम का एक भाई और बहनें हैं।
विक्रम का स्कूल शोक में रहा बंद
बागेश्वर। विक्रम राजकीय हाईस्कूल गोगिना में कक्षा 10 में पढ़ाई करता था। विक्रम के निधन की सूचना मिलने से उसके सहपाठी काफी गमगीन थे। मंगलवार को विक्रम के शोक में विद्यालय बंद रहा। प्रधानाध्यापक दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
लोग बोले, संचार और स्वास्थ्य सुविधा तो दिलाए सरकार
बागेश्वर। गोगिना के साथ ही आसपास के गांव कीमू, रातिरकेटी के लोग इस संचार क्रांति के युग में भी संचार सुविधा से महरूम है। संचार के साथ ही स्वास्थ्य असुविधा का दंश भी इलाके के लोग झेल रहे हैं। इस इलाके में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक अदद छोटा सा अस्पताल तक नहीं है। इलाज के लिए लोगों को 65 किमी दूर कपकोट या 90 किमी दूर बागेश्वर आना पड़ता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी कहते हैं कि गोगिना क्षेत्र के लोग सीमांत के प्रहरी के तौर पर अभावों में आज भी अपने पैतृक गांवों में डटे हैं। नई दिल्ली में डीआरडीओ में कार्यरत गोगिना निवासी पान सिंह रौतेला का कहना है कि संचार और स्वास्थ्य सुविधा न होने का दंश क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं। संचार सुविधा न होने से गोगिना के लोग शेष दुनिया से कटे रहते हैं। संचार सुविधा न होने से गांव के लोग आदम जमाने की भांति जीवन जीने को मजबूर हैं।

सीएम ने जताया शोक
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोगिना की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि बागेश्वर के गोगिना से दुखद समाचार मिला है। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास और कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने घटना पर दुख जताया है।

बागेश्वर के गोगिना के पर्थीरौली का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ। विज्ञप्ति

बागेश्वर के गोगिना के पर्थीरौली का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

मृतक अजय और अभिषेक। (फाइल फोटो)

मृतक अजय और अभिषेक। (फाइल फोटो)- फोटो : BAGESHWAR

मृतक सुरेश (फाइल फोटो)।

मृतक सुरेश (फाइल फोटो)।- फोटो : BAGESHWAR

मृतक विक्रम (फाइल फोटो)

मृतक विक्रम (फाइल फोटो)- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed