फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four arrested with smack and charas

स्मैक और चरस के साथ चार धरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with smack and charas
बागेश्वर। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बैजनाथ और कौसानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैजनाथ पुलिस ने 980 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। कौसानी पुलिस ने भी 26 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि थानाध्यक्ष जगदीश सिंह ढकरियाल के निर्देशन में बैजनाथ पुलिस ने कालिका मंदिर के पास से भूपेंद्र गढ़िया (34) निवासी फरसाली (कपकोट) के पास से 235 ग्राम और आनंद सिंह (31) निवासी लीली (कपकोट) के पास से 745 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर थाने में उनके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट, आरक्षी विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और नवीन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

20 लाख 70 हजार की स्मैक पकड़ी
बागेश्वर। कौसानी पुलिस ने थानाध्यक्ष निधि शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में हिमालयन होटल कौसानी के पास से दो युवकों को 20.70 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि कौसानी पुलिस को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपने पता राशिद (19) और मोहिद (23) निवासी ग्राम भौना, बहेड़ी (बरेली) बताया। चेकिंग करने पर उनके पास से 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में उनके खिलाफ 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में थानाध्यक्ष के साथ आरक्षी दीपक रावत, कुलदीप आर्या और प्रियंका शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 37 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पुलिस ने ग्राम भकुना में विनसर नदी से कुछ दूरी पर प्रकाश सिंह भाकुनी निवासी ग्राम भकुना के कब्जे से देसी शराब (गुलाब) के 37 पव्वे बरामद किए हैं। इसकी कीमत 2775 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है। वहीं बजेल गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने पर दीपक बिष्ट को धारा 81 पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार कर उसका मे िसंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed