फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Former soldier jumped into river in bageshwar

Bageshwar: पूर्व सैनिक ने सरयू में लगाई छलांग...खोजबीन जारी, मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे

Sat, 13 Jul 2024 02:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Jul 2024 02:36 PM IST
सार

कपकोट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पूर्व सैनिक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Former soldier jumped into river in bageshwar
पूर्व सैनिक ने सरयू में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कपकोट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पूर्व सैनिक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है। देर शाम तक बहने वाले का सुराग नहीं लगा था। पुलिस के अनुसार नदी में कूदने वाले बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

कपकोट के उतरौड़ा गांव निवासी हरीश चंद्र जोशी (62) पुत्र पूरन चंद्र जोशी सेना से सेवानिवृत हैं। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उन्होंने सरयू में छलांग लगा दी। इन दिनों बारिश के कारण सरयू का बहाव काफी तेज है। सरयू में कूदते ही वह तेजी से बहने लगे। आसपास के लोगों ने सरयू में आदमी को बहते देखकर कपकोट पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हुई। सरयू नदी में खोजबीन शुरू की गई। हालांकि अब तक बहने वाले का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार उसके तेजी से बहकर हरसीला से नीचे पहुंचने की जानकारी है। इधर, थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि बहने वाले की खोजबीन जारी है। उसे अनर्सा से आगे तक बहते हुए देखा गया है। कूदने वाला मानसिक रूप से कमजोर है। देर शाम तक खोजबीन जारी थी। पूर्व सैनिक गांव में अपनी बुजुर्ग माता गोविंदी देवी के साथ रहते हैं। उनकी बेटी पिथौरागढ़ में जबकि बेटा बेंगलुरू में सर्विस करता है। उनकी पत्नी प्रेमा जोशी जयपुर स्थित मकान में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed