{"_id":"685ee27d96251051e8013d83","slug":"former-mp-planted-51-trees-in-memory-of-ancestors-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116720-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पूर्व सांसद ने पूर्वजों की याद में लगाए 51 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पूर्व सांसद ने पूर्वजों की याद में लगाए 51 पेड़
Fri, 27 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर के लोब में पौधारोपण करते पूर्व सांसद और अन्य। स्रोत- ग्रामीण
काफलीगैर(बागेश्वर)। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अपने पैतृक गांव लोब में पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्वजों की याद में श्री गोलू नाम से वन की स्थापना की। देवकी लघु वाटिका के संरक्षक किशन सिंह मलड़ा के सहयोग से वन क्षेत्र में 51 पौधों का रोपण किया गया।
शुक्रवार को पूर्व सांसद टम्टा ने अपने गांव में देवकी लघु वाटिका के सहयोग से चंदन, कपूर, सिलिंग, मूंगा रेशम, लौकाट, नीबू, जामुन, अमरुद्, च्यूरा, आंवला, आम, परिजात, श्रीश, और तेजपात के पौधों का रोपण किया। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां लगाई गईं।
पूर्व सांसद टम्टा ने पर्यावरण प्रेमियों को पौधे भेंट किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, पलायन और रोजगार की समस्या को दूर करने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य नंदन प्रसाद भाटगाड़, पुष्पा, अरुण, अक्षय, राजेंद्र सिंह मलड़ा, सुंदर धपोला, शैलेंद्र चौहान, हेमंत मलड़ा, मनीषा आदि मौजूद रहे। संवाद