फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest panchayats should be demarcated

वन पंचायतों का सीमांकन किया जाए

Wed, 08 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Wed, 08 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बदियाकोट के बोर बलड़ा और बोराचक झारकोट के ग्रामीणों ने कुंवारी के ग्रामीणों पर एससी-एसटी एक्ट में फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। इस विवाद के स्थायी समाधान के लिए दो गांवों की वन पंचायतों के मध्य सीमांकन करने की मांग की है।

विज्ञापन


बोर बलड़ा और बोराचक झारकोट के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि कुुंवारी के लोग जंगल को लेकर विवाद करते हैं।
विज्ञापन


इसलिए दोनों गांवों के मध्य वन पंचायतों की सीमा का स्पष्ट निर्धारण होना जरूरी है। ग्रामीणों ने  ज्ञापन में कहा है कि इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलक्ट्रेट पर आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में  बोरा चक झारकोट के सरपंच प्रताप सिंह, बालम सिंह, गोविंद सिंह, खीम सिंह, उमराव सिंह, दीपक सिंह, जोध सिंह आदि शामिल हैं। कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया ने बताया कि ग्रामीणों के मध्य जारी विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed