फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest Fire In Chatina and Neeleshwar

छतीना और नीलेश्वर के जंगलों में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire In Chatina and Neeleshwar
बागेश्वर के नीलेश्वर में लगी आग को बुझाते वन विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में वनों के धधकने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है, जिस तेजी से जिले में गर्मी बढ़ रही है, उसी तेजी से जंगल भी वनाग्नि की चपेट में आ रहे हैं। जंगलों के जलने से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वातावरण में फिर से धुआं छाने लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से सटे नीलेश्वर और छतीना के जंगल में आग लग गई। भीषण गर्मी के बीच जंगल तेजी से धधकने लगे। आग ने बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में पहले नीलेश्वर की ओर दौड़े। एक टीम को छतीना के जंगलों की आग बुझाने के लिए भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों स्थानों पर लगी आग को काबू किया गया।
विज्ञापन

रेंजर करायत ने बताया कि अराजक तत्व जंगलों को आग लगा रहे हैं। दिन के समय तापमान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। नीलेश्वर और छतीना के जंगलों में आग लगते ही विभाग को जानकारी हो गई थी। वन कर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते वनों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। विभाग जंगल जलाने वालों पर भी नजर रखे है। पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed