फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest Fire in Bageshwar

अब ठाकुरद्वारा के जंगल आग से धधके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Bageshwar
बागश्वर के ठाकुरद्वारा के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फायर सीजन बीतने के बावजूद आग की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। दो दिन पहले जिला मुख्यालय के पास नीलेश्वर की पहाड़ी और मनकोट के जंगल धधकने के बाद अब ठाकुरद्वारा के जंगल धधक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर कठायतबाड़ा के जंगल बृहस्पतिवार रात से धधक रहे थे। आग से वन संपदा का भारी नुकसान पहुंच चुका है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने जंगल की आग पर काबू पा लिया है। इससे पूर्व चार नवंबर को रात करीब नौ बजे नीलेश्वर की पहाड़ी और मनकोट के जंगलों में आग धधक उठी। वन विभाग की टीम ने कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। फायर सीजन बीतने के बाद भी जंगलों में आए दिन आग की घटनाएं सामने आने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि ठाकुरद्वारा के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed