फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest Department cracks crackers for leopard

तेंदुआ भगाने के लिए वन विभाग ने फोड़े पटाखे

Sun, 27 Aug 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sun, 27 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

नगर से लगे द्यांगण और अड़ौली गांवों में पिछले कई दिनों से शावकों के साथ तेंदुआ नजर आ रहा है। इससे लोग शाम होते ही घरों में छुपने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे फोड़े। 

विज्ञापन


द्यांगण, अड़ौली सहित आसपास के गांवों में शाम होते ही तेंदुआ दिखाई दे रहा है। उसके साथ कई बार शावक भी देखे जा चुके हैं। लीसा डिपो के आसपास भी तेंदुआ लगातार घूमता देखा गया है। तेंदुए के लगातार आबादी में नजर आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार शाम को घरों के आसपास तेंदुआ नजर आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन


इसमें फारेस्ट गार्ड तारा सिंह फर्स्वाण, बलवंत सिंह आदि वन कर्मी शामिल थे। इधर, मजियाखेत और कफलखेत में भी तेंदुआ नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed