{"_id":"635582f9c5877269f734fc5b","slug":"foreigners-visits-bageshwar-bageshwar-news-hld4799161181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सदस्यीय विदेशी दल ने किया देवकी वाटिका का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सदस्यीय विदेशी दल ने किया देवकी वाटिका का भ्रमण
बागेश्वर की देवकी लघु वाटिका में पौधरोपण करते विदेशी दल के सदस्य। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा की देवकी लघु वाटिका में समय-समय पर विदेशी भी आते रहे हैं। धनतेरस के दिन रूस, अमेरिका और नेपाल के चार युवाओं के दल ने वाटिका का भ्रमण किया। इस दौरान दल के सदस्यों ने वाटिका में पौधरोपण भी किया। मलड़ा ने बताया कि रूस के केट और यूरा आंट्रिक्ट पहली बार वाटिका भ्रमण पर आए हैं। अमेरिका के शहर न्यूयार्क के निकोल और नेपाल के तारक बाबा दूसरी बार उनकी वाटिका में पहुंचे हैं। पूर्व में भी नेपाल और अमेरिका का दल वाटिका से पौधे लेकर गया था। जिसके दल के सदस्यों ने सुरक्षित होने की बात कही है। वाटिका से रवानगी से पूर्व दल के सदस्यों ने अष्ट कमल और तुलसी के पौधे रोपे। दल के सदस्य अपने साथ वाटिका से भी पौधे लेकर गए। इस मौके पर देवकी देवी, रमा देवी, संजीव कुमार, ममता, अंकित कश्यप, प्रशांत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।