{"_id":"5f3183828ebc3e3d1c1188e6","slug":"flood-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3929444114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नदी में बह रहे युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नदी में बह रहे युवक को बचाया
विज्ञापन
बागेश्वर की सरयू नदी में बह रहे युवक को निकालकर लाते पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एक युवक सोमवार सुबह सरयू नदी में बह गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचा लिया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े सात बजे कंट्रोल रूम को जिला मुख्यालय के भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास उफनाई सरयू नदी में किसी व्यक्ति के बहने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से युवक को उफनाई नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक ने अपना नाम विशन राम (30) पुत्र नारायण राम निवासी गापानी कपकोट बताया। परिजनों ने उसके परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। युवक सरयू में कैसे बहा, इसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। रेस्क्यू करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, रवींद्र बोहरा शामिल थे।
विज्ञापन
इससे पहले बीते 16 जुलाई को जिला मुख्यालय के बिलौना में 16 साल का एक किशोर बह गया था, जिसका आज तक कोई पता नहीं चला। 23 जुलाई को कपकोट में एक नेपाली नागरिक सरयू में कूद गया था, जिसकी कई दिनों बाद जिला मुख्यालय के पास लाश बरामद हुई थी