फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five Heactare Jungle Burnet

अल्मोड़ा में एक दिन में ही जल गया पांच हेक्टेयर जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five Heactare Jungle Burnet
अल्मोड़ा के कालीमठ जंगल में लगी आग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शनिवार को ही जिले में छह अलग-अलग स्थानों पर जंगलों में आग लग गई। वनाग्नि की इन घटनाओं से पांच हेक्टयर वन क्षेत्र में वन संपदा जली। अल्मोड़ा क्षेत्र के कालीमठ जंगल में करीब 17 घंटे तक जंगल दहकते रहे। सभी स्थानों पर वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन

शनिवार को अल्मोड़ा जिले में कसारदेवी जंगल, जौरासी जंगल, मोहान के जंगल, चौबटिया के जंगल अल्मोड़ा के कालीमठ और भिकियासैण के धूरा जंगल में आग लगी। वन विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आग से पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। मोहान के जंगल में दो घंटे, चौबटिया के जंगल में करीब आधे घंटे, जौरासी के जंगल में तीन घंटे और कालीमठ के जंगल में 17 घंटे तक आग लगी रही। इतने बड़े वन क्षेत्र में आग लगने से जहां भारी मात्रा में वन संपदा का नुकसान हुआ वहीं आग की धुंध से लोगों को परेशानी भी हुई। हवा भी धुएं से कुछ हद तक प्रदूषित हुई। कालीमठ जंगल के पास रहने वाले घरों तक आग की राख पहुंचने से उन्हें भी नुकसान पहुंचा। वन विभाग के फायर वॉचर और क्रू स्टेशन से पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने छतीना के जंगल में लगाई आग
बागेश्वर। क्षेत्र में शुक्रवार की रात छतीना के जंगल को अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। आग फैलती हुई नक्षत्र वाटिका के करीब तक जा पहुंची। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को काबू किया और जंगल और नक्षत्र वाटिका को जलने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जिले के अधिकांश जंगलों की आग शांत हो गई थी लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूरी पर बनी नक्षत्र वाटिका के समीप के जंगल को आग के हवाले कर दिया। हवा के तेज बहाव के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभागीय कर्मचारी मौके पर गए और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
64 घटनाओं में 89.63 हेक्टेयर जंगल जला
बागेश्वर। जिले में फायर सीजन के बाद वनाग्नि की 64 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 89.63 हेक्टेयर जंगल जल गया है। जिला मुख्यालय समेत गरुड़, धरमघर, कपकोट, काफलीगैर के जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। विभागीय कर्मचारी आग बुझाने के साथ जंगलों में गश्त करने की बात कर रहे हैं। बावजूद इसके वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में विभाग सफल नहीं हो रहा है।
छतीना के जंगल को जलाने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। जिन लोगों पर आग लगाने का संदेह है, उनसे पूछताछ की जा रही है। आग लगाने वाले को पकड़ने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

श्याम सिंह करायत, रेंजर बागेश्वर

भिकियासैंण के धूरा जंगल में लगी आग।

भिकियासैंण के धूरा जंगल में लगी आग।- फोटो : ALMORA

बागेश्वर के छतीना के जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते वन विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति

बागेश्वर के छतीना के जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते वन विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed