फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five doctors found absent during DM Ashish Bhatgain inspection in kapkot

Ashish Bhatgain: सीएचसी कपकोट पहुंचे डीएम, निरीक्षण में पांच डॉक्टर मिले गैरहाजिर; प्रोग्राम मैनेजर को फटकारा

Wed, 23 Oct 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कपकोट
अमर उजाला नेटवर्क, कपकोट Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

डीएम आशीष भटगांई ने सीएचसी कपकोट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच चिकित्सकों के बिना आवेदन के गैर हाजिर मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Five doctors found absent during DM Ashish Bhatgain inspection in kapkot
डीएम आशीष भटगांई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई ने सीएचसी कपकोट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच चिकित्सकों के बिना आवेदन के गैर हाजिर मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित चिकित्सकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रचार-प्रसार सामग्री के अस्त-व्यस्त मिलने पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को भी फटकार लगाकर उनका भी स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल परिसर में गंदगी पर भी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और शौचालय में गंदगी मिली। कुछ अग्निशमन उपकरण भी कालातीत मिले। उन्होंने अग्निशमन उपकरण को क्रियायशील रखने, कालातीत उपकरणों को बदलने, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर हालचाल जाना। वहां पर डॉ. अनुभा, डॉ. अभिलाष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- आईवीआरआई की सौगात: गोवंश की जान बचाएगा लंपी प्रोवैक का टीका; इस टीके को तैयार करने में तीन साल का समय लगा
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श विद्यालय से प्रेरणा लें अन्य स्कूल : डीएम
डीएम ने पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। जिले के अन्य स्कूलों से भी इस विद्यालय से प्रेरणा लेने को कहा। सीईओ को जिले में इस प्रकार के विद्यालय संचालन के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बच्चों से सीधा संवाद किया। प्रधानाचार्य केडी शर्मा के प्रयासों की सराहना की। वहां पर सीईओ जीएस सौन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed