{"_id":"676704de945b4027860f80ba","slug":"firefighting-techniques-taught-through-mock-drill-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-111946-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन की तकनीक सिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन की तकनीक सिखाई
Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। हंस फाउंडेशन और वन विभाग की ओर से आयोजित 15 दिवसीय अग्निशमन प्रशिक्षण का समापन निजी होटल में किया गया। चयनित वॉलिंटियर फायर फाइटर्स को मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन की तकनीक सिखाई गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर त्रिभुवन सिंह ने वन अग्नि रोकथाम के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने कहा कि जल, जंगल, और जमीन हमारे अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक एकता और जागरूकता से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फाउंडेशन के जिला समन्वयक खीम सिंह रावत ने बताया कि फायर फाइटर्स का बीमा कराया गया है। फाउंडेशन जल्द ही अग्नि संवेदनशील गांवों में सुरक्षा उपकरण वितरित करेगा।