फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in Kitchen

सिलिंडर के रिसाव से आग भड़की, मकान जला, महिला झुलसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in Kitchen
बागेश्वर के रिखेल (नाघर) में अग्निकांड में जला सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्राम रिखेल नाघर में गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर आग भड़क गई। आग से मकान में रखा सारा सामान जल गया। मकान को काफी क्षति पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झिरौली थाना क्षेत्र के रिखेल नाघर में रवींद्र सिंह भंडारी की पत्नी भगवती देवी अपने रसोई घर खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। मकान ने भी आग पकड़ ली। आग बुझाने में भगवती देवी भी झुलस गई। का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दोपहर 11:55 बजे फायर स्टेशन को घटना की सूचना मिली। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम ने पाइप लाइन बिछाकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग बुझाई। आग से घर में रखा सारा सामान, राशन, मकान की छत पर लगी बल्लियां जल गईं। झिरौली के थानाध्यक्ष मदन लाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। थानाध्यक्ष ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। आग बुझाने वालों में फायर कर्मी जगदीश सिंह, जितेंद्र पाल, दीपक वर्मा, सूरज सिंह आदि थे। गांव के लोगों ने प्रभावित महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed