फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire In Jungle of Bageshwar

Bageshwar News: जिले में नहीं थम रहा जंगलों के जलने का सिलसिला

Sun, 21 Apr 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 21 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire In Jungle of Bageshwar
07 हेक्टेयर से अधिक जला जंगल
विज्ञापन

बागेश्वर/कपकोट/कांडा। जिले में वनों के जलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले तीन दिनों में कई स्थानों पर जंगल आग की चपेट में आए। वन विभाग के कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में रहने के चलते फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में जुटी रही। हालांकि वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान वनाग्नि की मात्र दो ही घटनाएं हुई हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान जिला मुख्यालय के समीपवर्ती जंगलों से लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के जंगल आग की चपेट में आए। बागेश्वर रेंज के खबडोली, पंद्रहपाली के जंगलों में आग लगी। कपकोट के जगथाना, फरसाली, असों, पोथिंग और फरसाली क्षेत्र के जंगल भी आग में झुलसे। कांडा क्षेत्र के धपोलासेरा क्षेत्र के जंगल में भी आग लगी। हालांकि वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक वनाग्नि की केवल नौ घटनाएं दर्ज हुई हैं। वनाग्नि से अब तक 7.01 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला है और 19,830 रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं लोगों का कहना है कि जंगलों में लगातार लग रही आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
दमकल विभाग ने कई स्थानों पर बुझाई आग
बागेश्वर। वन विभाग के कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहने के चलते दमकल विभाग की सक्रियता बढ़ गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में चंडिका मंदिर के समीप तक फैली आग को समय रहते काबू किया और मंदिर परिसर में नुकसान होने से बचाया। इधर, कपकोट में भराड़ी बाजार के पीछे की तरफ लगी आग को भी फायर सर्विस की टीम ने काबू कर बाजार की तरफ बढ़ने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे पर गिरा पेड़ हटाया
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के दिन अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। सूचना मिलने के बाद पेड़ को काटकर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed