फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in jungle in district.

Bageshwar News: बागेश्वर, गरुड़ और धरमघर के जंगलों में लगी आग

Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fire in jungle in district.
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जून महीने में नौ बार जंगल जले हैं, जबकि फरवरी से मई के बीच 19 घटनाएं हुईं थी। बागेश्वर, गरुड़ और धरमघर क्षेत्र के वनों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में वनाग्नि की 28 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में यह कम हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बुधवार की शाम से रात तक जंगल जलते रहे। बागेश्वर रेंज के उत्तरी खबडोली और बिलखेत के जंगलों में आग लगने से करीब तीन हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो गई। गढ़खेत रेंज में स्थित खबडोली के जंगल में भी आग से दो हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ। धरमघर रेंज के मजीगांव में एक हेक्टेेयर और बैजनाथ के शिखरकोट में 1.10 हेक्टेयर वन संपदा वनाग्नि की भेंट चढ़ गई। आग के कारण जिला मुख्यालय समेत घाटी वाले इलाकों में धुआं फैल रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

कोट इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि वन विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय से सटे जंगलों में लगी आग को काबू कर लिया है। अन्य क्षेत्रों में लगी आग भी बुझा दी गई है। विभाग आग लगाने वालों पर नजर रख रहा है। आग लगाते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed