फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in house is garun.

Bageshwar News: बिनखोली में दो मंजिला में मकान में लगी आग

Sun, 11 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fire in house is garun.
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के बिनखोली ग्राम पंचायत में दो मंजिला मकान में आग लगने से मकान जल गया।
विज्ञापन

बिनखोली गांव निवासी दुर्गा देवी पत्नी पूरन गिरी के मकान में दोपहर आग लग गई। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं था। मकान से धुआं आता देख ग्रामीणों ने फायर यूनिट बैजनाथ को सूचना दी। फायर यूनिट बैजनाथ के प्रभारी हेम चंद्र, मनोज जोशी, पंकज सिंह फायर वाहन सहित घटनास्थल पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने आधे घंटे में आग बुझा दी। बिनखोली के ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि मकान में आग लगने से प्रभावित परिवार को लाखों की क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed