फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire broke out in the forests of Kukudmai and Haldwani Beat

Bageshwar News: कुकुड़ामाई और हल्द्वानी बीट के जंगलों में लगी आग

Sat, 24 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forests of Kukudmai and Haldwani Beat
बागेश्वर के कुकुड़ामाई के जंगलों में लगी आग को बुझाता वनकर्मी।  स्रोत: वन विभाग
बागेश्वर। गर्मी का असर बढ़ने के बाद जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय से सटे कुकुड़ामाई, घिरौली और धरमघर रेंज के हल्द्वानी बीट के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीमों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

हल्द्वानी बीट के जंगल में शुक्रवार की शाम से रात तक भीषण आग लगी रही। इससे चारा पत्ती, इमारती लकड़़ी समेत वन्य जीवों को नुकसान हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि दो से तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल आग की चपेट में आ गया था। धुएं के कारण लोगों को वायु प्रदूषण का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि नाप जमीन में लगाई गई आग फैलकर जंगल तक पहुंच गई थी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर जाकर आग बुझाने में जुट गए थे। इसी दौरान रात को बारिश भी हुई थी जिससे रात में ही आग बुझ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कुुकुड़ामाई के जंगल में भी आग लग गई। मंडलसेरा के घिरौली क्षेत्र का वन भी जला। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि कुकुड़ामाई के जंगल में यूपीसीएल की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी, जिसे कर्मचारियों ने काबू कर लिया है। घिरौली में सिविल क्षेत्र में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed