{"_id":"695aaef026d84fa87e0a2cf8","slug":"fire-broke-out-in-the-forests-of-amsarkot-and-chatina-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-121227-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अमसरकोट और छतीना के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अमसरकोट और छतीना के जंगलों में लगी आग
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के जंगलों में आग की घटनाएं अचानक बढ़ने से वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। रविवार को अमसरकोट और छतीना के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। छतीना के जंगल रात भर धधकते रहे। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अमसरकोट के चीड़ के जंगलों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
वन कर्मी आग को आगे फैलने से रोकने के लिए लगातार निगरानी और फायर लाइन काटने के काम में जुटे रहे। छतीना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार रात से आग लगी रही। आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान हुआ।
रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि कुछ लोग जंगलों में जानबूझकर आग लगा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद