फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire broke out at Kapkot's garbage disposal site

Bageshwar News: कपकोट के कूड़ा निस्तारण स्थल पर लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at Kapkot's garbage disposal site
कपकोट नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण स्थल में लगी आग को काबू करने का प्रयास करते कर्मचारी। संवाद
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के कूड़ा स्थल में एकत्र किए गए कूड़े में अचानक आग लग गई। दो दिन तक कूड़ा जलता रहने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर बिग्रेड और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर पंचायत अब कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम के समय अज्ञात लोगों ने नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण स्थल को आग के हवाले कर दिया। कूड़े में आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगी। कूड़ास्थल से धुआं उठता देखकर नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र मौके पर गए। आग को काबू करने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने फायर सर्विस को भी आग लगने की सूचना दी। रात तक प्रयास करने के बाद भी कूड़ा स्थल की आग नहीं बुझ पाई। शुक्रवार को कर्मचारी फिर आग बुझाने में जुटे और दोपहर बाद आग को काबू किया जा सका।
विज्ञापन

इधर, ईओ नवीन कुमार ने बताया कि कूड़ा स्थल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। नगर पंचायत आग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देगी। कूड़ा निस्तारण स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed