फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   FIR For Murder in Kapkot

चट्टान से गिरकर नहीं मरी मेरी बेटी, उसकी हत्या हुई है साहब!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR For Murder in Kapkot
विवाहिता की मौत के मामले में हत्या की तहरीर देने कपकोट थाने पहुंचे मृतका के परिजन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। पिछले महीने चुचेर गांव में चट्टान से गिरकर हुई विवाहिता की मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता कुंदन सिंह ने घटना को हादसा नहीं हत्या का मामला बताया है। उन्होंने कपकोट थाने में आकर महिला के पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कपकोट के चुचेर गांव की विवाहिता नीमा देवी की पांच अक्तूबर को चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के 53 दिन के बाद विवाहिता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की बात कही है। शनिवार को मृतका के पिता और ससुराल के लोग कपकोट थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। मृतका के पिता ने बताया कि नीमा की शादी 30 अप्रैल 2021 को चुचेर (कपकोट) निवासी प्रकाश सिंह कोरंगा पुत्र मान सिंह कोरंगा से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद जब नीमा मायके आई तो उसने अपनी माता को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला हुकुम सिंह उस पर बुरी दृष्टि रखता है और आए दिन उसे धमकी देता रहता है। यह भी बताया कि हुकुम सिंह ने उसके पति को नौकरी लगाने के नाम पर ससुर मान सिंह से दो लाख रुपये मांगे थे। इसका नीमा ने विरोध किया था। इसके बाद से वह रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विगत पांच अक्तूबर की रात को चुचेर गांव के प्रधान का फोन आया, जिसमें उन्होंने नीमा के चट्टान से गिरकर मौत होने की सूचना दी। छह अक्तूबर की सुबह 10 बजे जब वह चुचेर गांव पहुंचे तो सीधा घटनास्थल गए। उन्होंने बताया कि मृतका को घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर हटा दिया गया था और उसके मुंह से झाग भी निकल रहा है। मृतका को देखकर चट्टान से गिरने की संभावना नहीं लग रही थी।
उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन भी जब मृतका घास काटने जा रही थी तो हुकुम सिंह चट्टान और नीमा की ओर बार-बार झांक रहा था। मृतका की सास के पूछने पर उसने बात टाल दी थी। मृतका के घास को जाने के बाद वह भी उसके पीछे चला गया और शाम को घर लौटा था। मृतका की सास लछिमा देवी के पूछने पर उसने बताया था कि वह विंगराणी से आ रहा है।
विंगराणी में ही नीमा देवी की लाश मिली थी। यह बात लछिमा देवी ने मृतका की मां दीपा देवी को बताई थी। मृतका के पिता ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी की हत्या में हुकुम सिंह और उनकी पत्नी मोतिमा देवी का हाथ है। परिजनों ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग की।

मृतका के पिता कुंदन सिंह की तहरीर के आधार पर हुकुम सिंह और उनकी पत्नी मोतिमा देवी के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- मदन लाल, थानाध्यक्ष, कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed