{"_id":"5fb7f7718ebc3e91b537ebae","slug":"fight-between-gharati-and-barati-in-soopi-bageshwar-news-hld4046161150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूपी में बरातियों और घरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूपी में बरातियों और घरातियों में मारपीट
विज्ञापन
कपकोट के सूपी में बरात में घायल युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के सूपी गांव में शुक्रवार को बघरगांव से आई बरात में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है। घायल युवक के परिजनों ने कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरातियों के भोजन के बाद कन्यादान के दौरान किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में बहस हो गई। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मारपीट में बराती देवेंद्र सिंह पुत्र खनक सिंह निवासी बघर, हाल निवासी भराड़ी घायल हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत करवाया। घायल को निजी वाहन से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल युवक के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट है। डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों की ओर से घरातियों के खिलाफ दी तहरीर में कहा है कि युवक को बुरी तरह से पीटा गया है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घायल के परिजनों की ओर से तीन घरातियों के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि बढ़ते शराब के प्रचलन से बरातों का भी माहौल खराब हो रहा है। उधर, कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामले में ग्राम तरसाल निवासी प्रवीण सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमल टाकुली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया
बागेश्वर। झिरौली पुलिस ने मारपीट और अभद्रता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गैरीगाड़ निवासी प्रकाश सिंह ने 14 नवंबर को झिरौली थाने में तहरीर दी कि उसके साथ गैरीगाड़ निवासी ललित राणा और गिरीश चंद्र, ओखलीसिरौद निवासी रोहित राम, बिरौलुवा धौलाड़ निवासी नीरज राम ने मारपीट कर हाथ फ्रैक्चर कर दिया। एसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। झिरौली थानाध्यक्ष मदन लाल ने पुलिस टीम के साथ उक्त प्रकरण में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार उनके घरों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पान सिंह रावत, एसआई देवनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल अकबर खान, विनोद जोशी, किशन सिंह थे।