{"_id":"5a0dc5a14f1c1bd1408b7091","slug":"father-daughter-critical-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट से गुलेर जा रही जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जीप में सवार चालक और एक सवारी का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम कपकोट से गुलेर की ओर जा रही यूके 02-टीए 0517 जीप फरसाली के हीटिंग गधेरे के समीप असंतुलित होकर लगभग दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।
इस दुर्घटना में फरसाली पल्ली निवासी कुंदन सिंह पुत्र बालक सिंह और उनकी पुत्री हिमांशी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कपकोट ले जाया गया। कुंदन सिंह के सिर और कमर पर अधिक चोटें के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसआई गोपाल राम ने बताया कि घायलों के अनुसार दुर्घटना के समय चालक के साथ एक और सवारी भी थी। दुर्घटना के बाद से दोनों गायब हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाई में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पिता-पुत्री के अलावा कोई नहीं मिला। दुर्घटना के बाद चालक के मौके से फरार होने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।