फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   farmers is increasing towards cultivation of black paddy and black wheat in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में काले धान-काले गेहूं की खेती की तरफ बढ़ रहा है किसानों का रुझान, होगा फायदा

Sun, 15 Oct 2023 09:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 15 Oct 2023 09:51 AM IST
सार

बागेश्वर में  काले गेहूं-काले धान-काले की खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ रहा हैं। जिले के दो  प्रगतिशील किसानों ने अपने खेतों में इन अनाजों की पैदावार की है। दोनों ने अन्य किसानों को भी नई राह दिखाई है।

विज्ञापन
farmers is increasing towards cultivation of black paddy and black wheat in Bageshwar
काले गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के काले धान और यूपी, पंजाब, मध्यप्रदेश के काले गेहूं की पैदावार अब बागेश्वर में भी होने लगी है। दोनों अनाज विटामिन आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। काला गेहूं से मधुमेह रोगियों के लिए काफी लाभदायक है तो काला धान आंखों के लिए दावा है।  काला गेहूं शुगर फ्री होता है।

विज्ञापन


जिले के दो  प्रगतिशील किसानों ने अपने खेतों में इन अनाजों की पैदावार की है। दोनों ने अन्य किसानों को भी नई राह दिखाई है।

चौरसों निवासी चंद्रशेखर पांडेय और कनस्यारी निवासी केशर सिंह भरड़ा ने दो साल पहले काले धान की खेती का ट्रायल किया। पंतनगर से काले धान और काले गेहूं के बीज लाकर अपने खेतों में उगाया। प्रयोग सफल रहा तो इन्होंने उत्पादन को बढ़ाने की सोची। पिछले साल और इस बार दोनों किसानों ने करीब पांच क्विंटल काले धान की पैदावार की है।
विज्ञापन


काले धान की अच्छी पैदावार हो रही है। इसे बाजार में 230 से 250 रुपये किलोग्राम तक बेच रहे हैं। काला गेहूं भी 130 से 150 रुपये किलोग्राम में बिक रहा है।  -चंद्रशेखर पांडेय, प्रगतिशील काश्तकार, चौरसों
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के किसानों को इन अनाजों की बिक्री के लिए बाजार मिल जाए तो इनकी खेती काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है।  -केशर सिंह भरड़ा, प्रगतिशील काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed