{"_id":"5bae6860867a55113f33fdea","slug":"farmers-distributed-in-15-farmers-of-bhaira","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयूं के 15 किसानों में बांटे कृषि उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयूं के 15 किसानों में बांटे कृषि उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के भयूं में किसानों को कृषि यंत्र बांटते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग के एसएमएएम योजना के अंतर्गत ब्लाक स्वयं सहायता समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भयूं ग्राम पंचायत के 15 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। यंत्र मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने बांटे। विधायक ने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर कृषि करने से उपज दोगुनी होगी।
भयूूं ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भौर्याल ने कहा कि सरकार किसानों की उपज बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को इनका लाभ उठाना चाहिए। ब्लाक प्रमुख मनोहर ने कहा कृषि के आधुनिक उपकरण कृषि उपज बढ़ाने में रामबाण साबित होंगे। कृषि विभाग के पीएस बिष्ट ने बताया कि एसएमएएम योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण 80 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में किसानों को पावर रीडर, थ्रेशर, आटा चक्की, स्प्रे मशीन, कटर मशीन भेंट किए गए। इस मौके पर हरीश ऐठानी, इंद्र सिंह ऐठानी, भूपाल ऐठानी, सुंदर कोरंगा, हरेंद्र भारती और प्रदीप तिवारी आदि थे।