फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers devastated by hail, wheat not even worth seed

ओलावृष्टि से फसल तबाह, बीज लायक भी नहीं बचा गेहूं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers devastated by hail, wheat not even worth seed
कपकोट के लीती में गन्ने की फसल को पहुंचा नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पकी फसल नष्ट होने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई स्थानों पर बीज लायक भी गेहूं नहीं बचा है। जिले में 2400 हेक्टेयर में रबी की फसल होती है। ओलावृष्टि से 670 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। शुक्रवार को छोड़कर पिछले चार दिन कपकोट क्षेत्र में लगातार ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से लीती, सुमगढ़, लोहारखेत, सूपी के साथ ही तमाम गांवों में खेती को जबरदस्त नुकसान हुआ है। गरुड़ के मजकोट में भी ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट गई है। कपकोट के लीती में गन्ने की खेती भी चौपट हो गई है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने ओलावृष्टि से खेती को हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि किसान भारी विपदा में फंस गए हैं। किसानों का वर्षभर खाने के लिए राशन हो जाता था लेकिन इस बार एक महीने के लिए भी राशन नहीं होगा। फर्स्वाण ने क्षति का आंकलन कर किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
-:: क्या बोले अफसर ::- "जिलेभर में 15 से 20 प्रतिशत प्रभावित हुई है। गरुड़ के मजकोट में खेती को 55 प्रतिशत नुकसान हुआ है। तमाम क्षेत्रों में नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। लीती और गरुड़ क्षेत्र में आंकलन कराया जा रहा है। 670 हेक्टयर क्षेत्रफल में कृषि और 189 हेक्टेयर में उद्यान प्रभावित हुए हैं।" -विजय प्रकाश मौर्य मुख्य कृषि अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन

Farmers devastated by hail, wheat not even worth seed
कपकोट के लीती में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
कपकोट के लीती में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed