फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers are troubled by the menace of wild boars

Bageshwar News: जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान

Tue, 12 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 12 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by the menace of wild boars
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली सुअरों का बढ़ता आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ग्राम पंचायत सुनियाकोट, चापड़, टुनाकोट, तिपोला, सालीखेत, मल्ला विश्वा, बिल्लेख सहित आसपास के गांवों में जंगली सुअरों के झुंड लगातार खेतों में घुसकर आलू, टमाटर और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही जंगली सुअर खेतों में पहुंच जाते हैं और तैयार फसलों को तहस-नहस कर देते हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण सुनील मेहरा, आनंद सिंह, सुंदर सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। कई किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद फसलों को बचा पाना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों को खेती छोड़ने तक की नौबत आ सकती है।

-------------------

प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। किसानों को जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए जायेंगे। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed